Breaking News

Coronavirus: बिहार में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी रद्द, मुंबई में मॉल में एंट्री से पहले कोरोना टेस्ट

 भारत में एक दिन में कोरोना के 39,726 नए मामले सामने आए जो इस साल एक दिन में संक्रमित मरीजों की सर्वाधिक संख्या है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस के मामलों में लगातार नौवें दिन वृद्धि हुई है। देश में अब भी 2,71,282 मरीज इलाज करा रहे हैं जो संक्रमण के कुल मामलों का 2.36 प्रतिशत है जबकि इस बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या गिरकर 96.26 प्रतिशत रह गई है।


अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 का एक नया मामला

अरुणाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के संक्रमण का एक नया मामला सामने आया है, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16,842 हो गई। 

पंजाब में 32 लोगों की और मौत

पंजाब में कोरोना के कारण गुरुवार को 32 मरीजों की मौत हो गई जबकि बीते 24 घंटे में 2387 नए केस सामने आए। राज्य में महामारी से म

बिहार में डॉक्टरों की छुट्टी रद्द

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच बिहार के सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है राज्य के सभी स्वास्थ्य कर्मियों के सभी प्रकार के छुट्टियों को 5 अप्रैल तक रद्द किया जाता है।

 मॉल में एंट्री से पहले कोरोना टेस्ट

मुंबई में 22 मार्च से मॉल में एंट्री से पहले कोरोना टेस्ट कराना जरूरी कर दिया गया है।

एक दिन में मिले करीब 40 हजार नए मरीज

देश में शुक्रवार को कोविड-19 के एक दिन में 39,726 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,15,14,331 पहुंच गई है। वहीं 154 और लोगों की संक्रमण से मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,59,370 हुई।

देश में कोरोना : बिहार में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी रद्द, मुंबई में मॉल में एंट्री से पहले कोरोना टेस्ट

देश में फिर से तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के बीच दिसंबर के बाद पहली बार एक दिन में 39,726 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। संक्रमण के मामले में, विश्व में ब्राजील और अमेरिका के बाद भारत तीसरे नंबर पर पहुंच गया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने आशंका जताई है कि कोरोना की दूसरी लहर पहले से ज्यादा तेज हो सकती है।





No comments