Breaking News

वायुसेना का मिग-21 विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, हादसे में ग्रुप कैप्टन ए गुप्ता शहीद

 वायुसेना का मिग-21 विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, हादसे में ग्रुप कैप्टन ए गुप्ता शहीद



भारतीय वायुसेना का विमान मिग-21 बाइसन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। भारतीय वायुसेना की ओर से बताया कि मिग-21 बाइसन विमान बुधवार सुबह मध्य भारत के एक एयरबेस से प्रशिक्षण मिशन के लिए रवाना हुआ था, तभी हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना में भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन ए गुप्ता शहीद हो गए। वायुसेना ने हादसे के कारण का पता लगाने के लिए जांच का आदेश दिया है। 


No comments