Breaking News

हरदोई में पिकअप की टक्कर से युवक की मौत

हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक रिंकू की मौत हो गई। तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी थी। इस मामले में रिंकू की पत्नी संगीता की शिकायत पर पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पिकअप को जब्त भी कर लिया है।

यह घटना 19 सितंबर की शाम सांडी-हरदोई मार्ग पर पक्षी विहार के नजदीक हुई थी। रिंकू शरामुल्लागंज मोहल्ले का रहने वाला था और उस शाम भैंस चराकर घर लौट रहा था। तभी एक तेज रफ्तार पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद रिंकू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मंगलवार को पत्नी संगीता की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और पिकअप

No comments