लखनऊ में घर के बाहर से बाइक चोरी, सीसीटीवी में दिखे तीन युवक
लखनऊ के मड़ियांव थानाक्षेत्र में एक युवक की बाइक 5 मिनट में चोरी हो गई। घटना घर के पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी में तीन युवक मोहल्ले में बाइक से आए। उनमें से एक ने गाड़ी का लॉक तोड़कर बाइक ले जाते हुए दिखा। पीड़ित ने मड़ियांव थाने में तहरीर दी है।
सेक्टर-सी अलीगंज निवासी अस्तित्व श्रीवास्तव बैंकिंग की तैयारी कर रहे हैं। लखनऊ में किराये का रूम लेकर रहते हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पास एक पल्सर बाइक थी जो उनके मामा सौरभ कुमार श्रीवास्तव के नाम पर थी।
सोमवार-मंगलवार की बीच रात करीब 3 से 3:15 के बीच बाइक चोरी हो गई। सुबह बाइक जब अपनी जगह पर नहीं मिली तब आसपास काफी खोज लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
No comments