Breaking News

हरदोई : हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में विधायक किया पौधरोपण

हरदोई के बिलग्राम ब्लॉक की ग्राम सभा परसापुर स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में विधायक प्रभाष कुमार ने हिस्सा लिया। उन्होंने यहां पौधे लगाए और स्वच्छता अभियान में भी शामिल हुए। इस दौरान विधायक ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने।

विधायक प्रभाष कुमार ने लोगों को पर्यावरण बचाने और साफ-सफाई रखने के लिए जागरूक किया। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने और सार्वजनिक जगहों को साफ रखने का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

इस मौके पर साण्डी के ब्लॉक प्रमुख अनिल राजपूत, बिलग्राम के खंड विकास अधिकारी पवन कुमार और सहायक विकास अधिकारी पंचायत जितेंद्र गुप्ता भी मौजूद थे।

No comments