Breaking News

हरदोई के अहिरोरी में गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन

 हरदोई के अहिरोरी स्थित श्री महर्षि मंगलगिरी आश्रम और श्री बाबा भूतनाथ आश्रम में स्थापित श्री गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन बेहद धमाकेदार अंदाज और धूमधाम से संपन्न हुआ। शाम 6:00 बजे आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में कुलदीप अहिरोरी समेत सभी स्थानीय भक्त और श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

विसर्जन यात्रा के दौरान 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों, ढोल-नगाड़ों और अबीर-गुलाल से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ मौजूद रहा। पुलिस और श्रद्धालुओं के सहयोग से पूरा आयोजन शांतिपूर्ण व सुचारू तरीके से संपन्न हुआ।

विसर्जन से पूर्व आश्रम परिसर में विशेष पूजा-अर्चना और आरती की गई, जिसके बाद प्रतिमाओं को जल विसर्जन के लिए ले जाया गया। सभी भक्तों ने अगले वर्ष बप्पा के जल्द आगमन की मंगल कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

No comments