हरदोई : डाकघर के पास जलते मिले सैकड़ों आधार कार्ड:ग्रामीणों ने बुझाई आग
हरदोई के बावन ब्लॉक के सकाहा गांव में गुरुवार रात करीब 7:30 बजे डाकघर से करीब 200 मीटर दूर सैकड़ों नए आधार कार्ड जलते मिले।
ग्रामीणों ने आग देखकर तुरंत उसे बुझाया और कई आधार कार्ड सुरक्षित बचा लिए। घटना की जानकारी गांव निवासी सुशील गोस्वामी ने शुक्रवार रात 9:30 बजे दी।
अन्य दस्तावेज भी जलते मिलने का दावा
सुशील गोस्वामी के मुताबिक, ग्रामीणों ने डाकघर के पास आग जलती देखी थी। विद्यासागर और राजकमल मौके पर पहुंचे तो आग में कई आधार कार्ड जलते मिले। ग्रामीणों का दावा है कि आधार कार्ड के अलावा कुछ अन्य दस्तावेज भी आग में जल रहे थे। लोगों ने तुरंत आग बुझाकर बचे दस्तावेजों को सुरक्षित कर लिया।
कई गांवों के लोगों के आधार कार्ड शामिल
ग्रामीणों के अनुसार, जले और बचे आधार कार्ड सकाहा के अलावा खिरिया, बेहटा गोकुल, अल्लीपुर, गैधरा, बीलपुरवा और सहजना समेत आसपास के गांवों के लोगों के हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लोग काफी समय से अपने आधार कार्ड मिलने का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में दस्तावेज जलने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
No comments