Breaking News

हरपालपुर में मामा पर भांजे ने लाठी से किया हमला, केस दर्ज

 हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ज्ञानपुर गांव में एक भांजे ने अपने मामा पर लाठी से हमला कर दिया। इस हमले में मामा गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित की शिकायत पर हरपालपुर पुलिस ने आरोपी भांजे के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हरदोई जिले के पचदेवरा थाना क्षेत्र के विल्सर गांव के रहने वाले पूरन पुत्र रघुनाथ ने हरपालपुर कोतवाली में यह रिपोर्ट दर्ज कराई है। पूरन ने बताया कि वह पिछले तीन वर्षों से अपने बहनोई कल्यान पुत्र अर्जुन के घर ज्ञानपुर में रह रहा था।

21 सितंबर की रात करीब 10 बजे पूरन अपने बहनोई के घर पर मौजूद थे। तभी उनका भांजा नन्हे भाइया लाठी लेकर वहां आया। उसने पूरन से पूछा कि वह उनके पड़ोसी राजेंद्र के घर क्यों बैठे हैं।

इस बात को लेकर नन्हे भाइया गाली गलौज करने लगा। जब पूरन ने उसे गाली देने से मना किया, तो भांजे ने लाठी से उन पर हमला कर दिया। इससे पूरन घायल हो गए।

हमला करने के बाद आरोपी भांजा जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

गुरुवार को हरपालपुर के प्रभारी निरीक्षक संदीप शुक्ला ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर घायल का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

No comments