हरदोई में कांवड़ यात्री को डीसीएम ने टक्कर मारी, गंभीर हालत
बिलग्राम में सावन मास में जल भरने जा रहे एक कांवड़ यात्री को कन्नौज मार्ग पर जलालपुर के पास डीसीएम ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में कांवड़ यात्री शैलेंद्र सिंह उर्फ शैलेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने डीसीएम चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, यह घटना 16 अगस्त 2026 की शाम करीब सात बजे हुई। शैलेंद्र सिंह कांवड़ लेकर मेहंदी घाट जा रहे थे। जलालपुर के पास डीसीएम के ड्राइवर ने तेज और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी।इस हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गए। परिवार वाले उन्हें हरदोई के जिला अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। शिकायत के अनुसार, जांच में पता चला कि उनकी कमर और कूल्हे में गहरी चोट लगी है, साथ ही सिर में खून जम गया है। इलाज के दौरान उनका ऑपरेशन भी हुआ।
No comments