Breaking News

लखनऊ में आंधी के साथ तेज बारिश: दिन में छाया अंधेरा, होर्डिंग उखड़ी

लखनऊ में सुबह से तेज धूप और उमस भरी गर्मी थी। लेकिन, दोपहर होते-होते मौसम अचानक बदल गया। आसमान में घने बादल छा गए। दिन में करीब एक बजे धूलभरी आंधी आई। दिन में ही अंधेरा छा गया। इसके बाद झमाझम बारिश भी हुई। 

आंधी-तूफान के चलते कई कई जगहों में होर्डिंग उखड़ गई। कैसरबाग ग्लोब पार्क में नीम की डाल टूट कर सड़क पर गिर गई।

आंधी इतनी तेज थी कि लोग सड़क पर गाड़ी किनारे करके रुक गए। कई इलाकों में बिजली भी गुल हो गई। अचानक मौसम बदलने से मौसम खुशनुमा हो गया है। लोगों को उमस और गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

No comments