Breaking News

हरदोई के शॉपिंग मॉल में लगी आग, पड़ोसी की छत से रास्ता बनाकर दमकल कर्मियों ने पाया काबू, 4 घंटे में 80 लाख रुपए का नुकसान

हरदोई के बिलग्राम नगर के सदर बाजार स्थित बिट्टू शॉपिंग मॉल में मंगलवार देर रात करीब 12:10 बजे भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने मॉल में रखे कपड़े और दूसरे सामान को चपेट में ले लिया। आग बढ़ने से आसपास के दुकानदारों में दहशत फैल गई और पड़ोस की हाफिज जी गारमेंट्स दुकान को खाली कराया गया।

सूचना पर हरदोई, बिलग्राम, संडीला, सवायजपुर और मल्लावां से दमकल की गाड़ियां भेजी गईं। पांच फायर टेंडरों की मदद से करीब चार घंटे तक आग बुझाने का काम चला। मॉल के सौर ऊर्जा स्टोर रूम में बैटरियां रखी होने से दमकल कर्मियों को अंदर जाने में भी खतरा था

No comments