Breaking News

हरदोई में घास लेने गया 22 वर्षीय मजदूर नदी में डूबा

 हरदोई के हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के बेहटा रम्पुरा गांव में 22 वर्षीय मजदूर दौलतराम गंभीरी नदी में डूब गया। वह जानवरों के लिए घास लेने नदी किनारे गया था। करीब 28 घंटे की तलाश के बाद मंगलवार दोपहर उसका शव नदी से मिला।

दौलतराम पुत्र स्व. सर्वेश कठेरिया बेहटा-रम्पुरा गांव का रहने वाला था। वह मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा करता था। सोमवार दोपहर वह रोज की तरह घास लेने गंभीरी नदी के किनारे गया था।

इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार के लोग नदी किनारे पहुंच गए।

पुलिस ने भी तुरंत तलाश शुरू की, लेकिन घंटों की कोशिश के बाद भी दौलतराम का कोई पता नहीं चला। रात भर परिजन नदी किनारे उम्मीद में बैठे रहे। मंगलवार को सीतापुर से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई।

No comments