Lucknow: घर के अंदर सो रहे किसान को मारी गोली
लखनऊ के गोसाईंगंज के पहासा गांव में शुक्रवार देर रात घर में सो रहे किसान को अज्ञात बदमाश ने गोली मार दी। गनीमत रही कि बुलेट किसान के सिर में दाहिने तरफ छूते हुए निकल गई। परिजन घायलावस्था में सरकारी एंबुलेंस से उसे पहले सीएचसी गोसाईंगंज लेकर पहुंचे।
इसके बाद ट्रामा सेंटर ले गये। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। शनिवार सुबह थाने पहुंचे किसान ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने किसान की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ जान से मारने के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। पुलिस को मौके से एक कारतूस बरामद हुआ है।

No comments