Breaking News

सुभासपा विधायक बेदीराम ने बढ़ाई राजभर की मुश्किल, भाजपा नेतृत्व ने भी किया तलब

 पेपर लीक कराने के आरोपों से घिरे सुभासपा विधायक बेदीराम पार्टी के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर को बृहस्पतिवार को सीएम योगी द्वारा तलब किए जाने के बाद शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह ने उनसे दिल्ली में बात की।


सूत्रों की मानें तो इस मुलाकात में ओपी राजभर से बेदीराम को लेकर सवाल हुए। वहीं दूसरी ओर प्रदेश पुलिस ने फिलहाल बेदीराम के खिलाफ कोई भी जांच शुरू करने से इन्कार किया है। 

गाजीपुर पुलिस पेपर लीक को लेकर वायरल हुए बेदीराम, बिजेंद्र गुप्ता आदि के वीडियो की जांच कर रही है।

No comments