Breaking News

सपा विधायक मनोज पांडे के नाम पर चिपकाई गई काली पट्टी, सपा के मुख्य सचेतक थे

यूपी विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक रहे मनोज पांडेय के नाम पर काली पट्टी चिपका दी गई है। वह लोकसभा चुनाव से पहले सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।
मनोज पांडेय ने राज्यसभा चुनाव के दौरान सपा से बगावत कर दी थी और भाजपा उम्मीदवार का समर्थन किया था। इसके बाद से ही उनका भाजपा मे जाना तय हो गया था। बीते दिनों उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में रायबरेली में भाजपा में शामिल हो गए थे। अब उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है।

No comments