Breaking News

उपचुनाव: फैजाबाद हारी भाजपा के लिए अब मिल्कीपुर सीट बनी प्रतिष्ठा का सवाल

अवधेश प्रसाद के द्वारा खाली की गई सीट मिल्कीपुर में उपचुनाव होने हैं। फैजाबाद की हार के बाद यह सीट भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन चुकी है। दूसरी ओर चूंकि यह सीट सपा की है इसलिए सपा पर एक मनोवैज्ञानिक दबाव पहले से है। 
उपचुनाव के लिए जिले की मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा में कई दावेदार सामने आ गए हैं। इनमें पूर्व विधायक से लेकर जिला पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान तक शामिल हैं। पासी समाज से सबसे ज्यादा नाम सामने आए हैं। यदि सपा ने भी पासी समाज से उम्मीदवार उतारा तो किसी अन्य जाति के प्रत्याशी पर भी विचार किया जा सकता है।

No comments