Breaking News

पोखर में डूबकर युवक की मौत, छह घंटे बाद मिला शव

 शिवाला चौकी के गांव मदनपुर में पोखर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। करीब छह घंटे बाद गोताखाेरों की मदद से उसका शव पानी से निकाला जा सका। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


बताते हैं कि मदनपुर निवासी 38 वर्षीय विष्णु पुत्र शंकरलाल रविवार की सुबह सात बजे गांव किनारे पोखर के समीप बैठकर शराब पी रहा था। इसके बाद नशे की हालत में वह पोखर में गिर गया और पानी में डूब गया। परिवार और गांव में खबर पहुंची तो लोग मौके पर पहुंच गए। 

पानी में तलाश करने के साथ ही समीप के गांव से गोताखोर बुला लिए। करीब छह घंटे तक तलाश के बाद विष्णु का शव ही बाहर निकाला जा सका।

No comments