लोकसभा चुनाव 2024 के वोटों की गिनती जारी है। नतीजे आने शुरू हो गए हैं। यूपी में इंडिया ने बढ़त बना रखी है।
Lok Sabha Result: महाराजगंज से भाजपा के पंकज जीते
महाराजगंज लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी ने जीत दर्ज की है। विपक्षी गठबंधन वीरेंद्र चौधरी को उन्होंने हराया है। पंकज चौधरी को 591319 मत मिले हैं, जबकि वीरेंद्र चौधरी को 555859 लाख मत प्राप्त हुए। इस तरह पंकज चौधरी ने 35451 मतों से जीत हासिल की है।Deoria Lok Sabha Result: देवरिया लोकसभा सीट से भाजपा की जीत
देवरिया सीट से भाजपा प्रत्याशी शशांक मणि ने जीत दर्ज की है। इंडिया गठबंधन के अखिलेश प्रताप सिंह को शिकस्त दी है। शशांक मणि को 504541 मत मिले, जबकि अखिलेश सिंह को 469696 लाख मत प्राप्त हुए। इस तरह शशांक मणि ने 50, 4541 मतों से जीत हासिल की है।Jhansi Lok Sabha Result: झांसी से एक लाख से ज्यादा वोटों से भाजपा जीती
भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा ने झांसी से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। साथ ही भाजपा की जीत की हैट्रिक लगाने में भी वो कामयाब हो गए हैं। हालांकि, अनुराग की जीत का अंतर पिछली बार से घट गया है। इस बार उन्होंने एक लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है। जबकि, पिछली बार 3.65 लाख से ज्यादा वोटों से चुनाव जीते थे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य को हराया है।
No comments