गैस सिलेंडर से भरे ट्रक से कुचलकर बाइक सवार दम्पति की मौत
गैस सिलेंडर से भरे ट्रक से कुचलकर बाइक सवार दम्पति की मौत
हरदोई के शाहाबाद कस्बे में गैस सिलेंडर लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंद दिया जिससे पत्नी की मौके पर मौत हो गई जबकि पति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
ट्रक में फंसकर बाइक करीब 25 मीटर तक घिसटती चली गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को अपने कब्जे में ले लिया है मृतक लखीमपुर जनपद के थाना मोहम्मदी क्षेत्र के बताए गए हैं।
लखीमपुर जनपद के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के रंदौली निवासी राजेंद्र प्रसाद अपनी पत्नी रामवती को लेकर बाइक से अपने रिश्तेदारी में कहीं जा रहे थे वह जैसे ही मौलागंज बस स्टैंड के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। जिससे रामवती की मौके पर मौत हो गई जबकि राजेंद्र प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए।जिनको पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से आनन-फानन में सीएचसी शाहाबाद पहुंचाया,जहां राजेंद्र ने दम तोड़ दिया।मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है इस घटना के बाद से ट्रक चालक फरार हो गया है और मृतक परिजनों में कोहराम मचा हुआ हैं।
No comments