डम्फर से कुचलकर बाइक सवार इंटर के छात्र की मौत
डम्फर से कुचलकर बाइक सवार इंटर के छात्र की मौत
कछौना-हरदोई के लखनऊ हरदोई रोड पर बघौली थाना क्षेत्र के खजूरमई तिराहे पर डंपर से कुचलकर इंटर कॉलेज के छात्र की मौत हो गई।उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बघौली थाना क्षेत्र के गंगापुर निवासी 21 वर्षीय आनंद द्विवेदी पुत्र रमेश द्विवेदी बघौली चौराहा से अपनी बाइक से अपने घर जा रहा था।जैसे ही वह खजूरमई तिराहे पर पहुंचा एक तेज रफ्तार डंपर ने उसको कुचल दिया।हादसे में वह घायल हो गया जिसके बाद उसको उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया यहां पर चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया है। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विद्यालय बघौली में इंटर में पढ़ाई कर रहा था।घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
No comments