Breaking News

बिभव कुमार को तीस हजारी कोर्ट किया गया पेश

 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी बिभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने आज (मंगलवार) को तीस हजारी कोर्ट में पेश किया। दरअसल उनकी न्यायिक हिरासत आज खत्म हो रही है। कोर्ट ने 24 जून को बिभव कुमार को चार दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था। 


कल (बीते सोमवार) ही तीस हजारी कोर्ट ने बिभव कुमार की जमानत याचिका खारिज कर इस केस में उन्हें झटका दे चुकी है और अब सबकी निगाहें इस बात पर है कि आज उनकी हिरासत को कितने दिन के लिए बढ़ाती है।  बता दें कि आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल की लिखित शिकायत के बाद कुमार को 18 मई को गिरफ्तार किया गया था।

'बिभव नहीं कर रहे सहयोग'
जांच कर रही दिल्ली पुलिस की टीम लगातार बिभव कुमार पर आरोप लगाती रही है कि वो पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं और सवालों के गोलमोल जवाब दे रहे हैं। यह भी आरोप लगाया गया है कि उन्होंने जानबूझकर अपने मोबाइल फोन का पासवर्ड नहीं बताया, जो सच्चाई का पता लगाने के लिए जांच में एक महत्वपूर्ण जानकारी है। मालीवाल ने आरोप लगाया कि जब वह 13 मई को केजरीवाल से मिलने उनके आवास पर गयीं तो कुमार ने उनके साथ मारपीट की। 

No comments