Breaking News

सड़क किनारे झाड़ी में पड़ा मिला युवक का शव

 सड़क किनारे झाड़ी में पड़ा मिला युवक का शव 




-हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र में हरदोई सांडी मार्ग पर सड़क किनारे झाड़ी में युवक का शव पड़ा मिला।मृतक 3 दिन से लापता था।सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम व सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
सांडी थाना क्षेत्र के बैराजपुर गांव निवासी रामेश्वर पुत्र तुलसी का शव बघराई गांव के पास रोड के किनारे झाड़ियां में पड़ा पाया गया।दरअसल रामेश्वर पुत्र तुलसी 16 तारीख को घर से गायब हो गया था वही आज बघराई गांव के पास रोड के किनारे झाड़ियां में रामेश्वर पुत्र तुलसी का शव मिलने से हड़कंप मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।सूचना पर सीओ ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।एएसपी नृपेन्द्र कुमार ने बताया कि रामेश्वर 16 मई को घर से गायब हो गया था इसकी सूचना पुलिस को नही दी गई थी।एएसपी ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम आदि की कार्यवाई की जा रही है।

No comments