Breaking News

हरदोई : गौशाला में भारी अनियमितता, मौत के कगार पर पहुंचे गोवंश

हरदोई  : ब्लाक सुरसा की ग्राम सभा उमरापुर गोशाला में अनियमितता की कर्मचारी जयराम ने खोली पोल

सुरसा ब्लॉक के उमरापुर स्थित गौशाला में* अनियमितता देखने को मिली,इसके साथ ही अन्य अव्यवस्थाएं भी मिलीं।

इसके साथ ही गोशाला से कुछ दूरी पर करीब दो गोवंश मृत पड़े मिले जिन्हें दर्जनों की संख्या में कुत्ते नोच नोच कर अपना निवाला बना रहे थे, कर्मचारी   जयराम ने बताया कि गोवंशों के शवों को प्रधान द्वारा खुले मैदान में डलवा दिया जाता है,यहां 80 गोवंशों पर 5 बोरी चोकर मिलता हैं जो पर्याप्त नहीं हैं, गोवंश खा रहे सूखा भूसा,जबकि मानक के अनुसार हरा चारा और दो बोरी चोकर प्रतिदिन गोवंशो को खिलने चाहिए लेकिन यहां 5 बोरी चोकर से हो रहा पूरे महीने गुजारा,अगर केयरटेकर की मानें तो ये जांच का विषय हैं
रिपोर्ट : मयंक टंडन, सम्पादक बाहुबली न्यूज

No comments