लड़ाई बड़ी दीदी बनाम छोटी दीदी, स्मृति ईरानी को हराने के लिए प्रियंका गांधी ने लगाया जोर
25 साल बाद इस बार गांधी परिवार ने अपने वफादार किशोरी लाल शर्मा को कांग्रेस प्रत्याशी बनाया है। उनका मुकाबला भाजपा की तेज तर्रार नेता स्मृति जूबिन इरानी से है। प्रियंका गांधी लगातार यहां प्रचार कर रही हैं। आम बातचीत में लोग यही कहते हैं कि चुनाव तो बड़ी दीदी (स्मृति) बनाम छोटी दीदी (प्रियंका) है।
देश की हाईप्रोफाइल सीटों में से एक अमेठी कभी गांधी परिवार का पर्याय थी। 25 साल बाद इस बार गांधी परिवार ने अपने वफादार किशोरी लाल शर्मा को कांग्रेस प्रत्याशी बनाया है। उनका मुकाबला भाजपा की तेज तर्रार नेता स्मृति जूबिन इरानी से है। प्रियंका गांधी लगातार यहां प्रचार कर रही हैं। आम बातचीत में लोग यही कहते हैं कि चुनाव तो बड़ी दीदी (स्मृति) बनाम छोटी दीदी (प्रियंका) है।एचएएल कोरवा के सामने मिले पन्नालाल सरोज ठहाका लगाकर कहते हैं कि कांग्रेस का यह बहुत बड़ा दांव है। किशोरी हारे तो कोई हानि नहीं। हारे तो राहुल भी। लेकिन, यदि जीते तो..। सरोज तंज कसते हुए कहते हैं कि प्यादे से बड़ी दीदी (स्मृति) हारीं तो राहुल के हारने से भी बड़ा इतिहास बन जाएगा। पिछले चुनाव में राहुल गांधी स्मृति से पराजित हो गए थे। वह कहते हैं कि इतने कम समय में छोटी दीदी ने जैसा माहौल बनाया है, किशोरी कमाल भी कर सकते हैं। दूसरी ओर जामो में मिले केशव प्रसाद कहते हैं कि स्मृति 2014 में हारीं, लेकिन अमेठी नहीं छोड़ा। 2019 में जीतीं तो उन्हें अंदेशा रहा होगा कि अगली बार भी राहुल लड़ सकते हैं।
ऐसे में वह केंद्रीय मंत्री होने के बावजूद कभी सांसद खेल प्रतियोगिता तो कभी सांसद महिला मैराथन, कभी योजना का रजिस्ट्रेशन, तो कभी राम मंदिर से जुड़े आयोजनों पर अक्षत बंटवाने और प्रसाद वितरित कराने तो कभी दुरदुरिया का पूजा करवाने के बहाने लगातार गांव-गांव संपर्क में रहीं। राहुल वाली टक्कर किशोरी दे पाएंगे, मुश्किल है।

No comments