Breaking News

पीएम बोले- इंडी गठबंधन ने देश को किया बदहाल, 2014 के पहले हर क्षेत्र में मची थी लूट

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को प्रतापगढ़ पहुंचे। राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के लिए मोदी करीब चार बजे पहुंचे। भाजपा प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। सपा और कांग्रेस ही उनके निशाने पर रही। राहुल गांधी और अखिलेश यादव को दिल्ली और लखनऊ वाले शहजादे कहकर संबोधित किया। 




नरेंद्र मोदी ने प्रतापगढ़ में कहा कि कांग्रेस देश के विकास का मजाक बना रही है। सपा और कांग्रेस का मानना है कि देश का विकास अपने आप हो जाएगा। हमने शौचालय बनवाए तो सपा कांग्रेस ने कहा तो  कहा इससे क्या होगा। भाजपा ने पक्का घर गरीबों को दिया तो कहा कि क्या होगा। वर्षों शासन करने के बावजूद देश के पचासी फीसदी घरों में नल से जल नहीं आता था। हमने 14 करोड़ गरीबों तक पीने का पानी पहुंचाया। जीआईसी में आयोजित जनसभा में भारी भीड़ उमड़ी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस के लोग सेना के शौर्य पर सवाल उठा रहे हैं। यह लोग कह रहे हैं कि सत्ता में आने के बाद आर्टिकल 370 वापस कर देंगे। यह लोग पाकिस्तान के पास जाएंगे कबूतर उड़ाएंगे। सपा और कांग्रेस से सावधान रहने की जरूरत है। देश जब आजाद हुआ था तो भारत छह नंबर की अर्थव्यवस्था थी। कांग्रेस ने वर्षों शासन करने के बाद अर्थव्यवस्था को ग्यारह नंबर पर ला दिया था। 2014 के बाद भाजपा की सरकार आने के बाद कड़ी मेहनत के बाद अर्थव्यवस्था पांचवें स्थान पर लाया है। 

तीसरी बार सत्ता में आएंगे तो विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकारी तीसरी बार सत्ता में आई तो देश को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे। यह मोदी की गारंटी है। सपा और कांग्रेस के लोग न मेहनत के आदी हैं न ही नजीते लागे की इनमें सामर्थ्य है। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि अमेठी से भगाए गए हैं और अब रायबरेली से भी भगाए जाएंगे। देश चलाना सोने की चम्मच लेकर पैदा हुए बच्चों का खेल नहीं है। यह आपसे नहीं हो पाएगा। चार जून को बाद मोदी सरकार तो बनेगी ही बनेगी लेकिन और बहुत कुछ होने वाला है।

चार जून के बाद इंडी गठबंधन टूट करके बिखर जाएगा खटाखट खटाखट। पराजय के बाद बलि के बकरे को खोजा जाएगा खटाखट खटाखट। शहजादे चाहे लखनऊ या दिल्ली वाले हों यह शहजादे गर्मी की छुट्टी पर विदेश निकल जाएंगे खटाखट खटाखट। किसी ने बताया है कि टिकट बुक कराने के लिए भी बोल दिया है।

No comments