Breaking News

डीएम को निरीक्षण के दौरान शैक्षिक गुणवत्ता मिली खराब

 

शमसाबाद फर्रुखाबाद( विवेक मिश्रा) जिलाधिकारी फर्रुखाबाद डाक्टर बी के सिंह के निरीक्षण में स्कूलों में जारी व्यवस्थाओ की पोल खुली



जानकारी के अनुसार शुक्रवार को  जिलाधिकारी फर्रुखाबाद डॉ बीके सिंह द्वारा संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय दुबरी विकासखंड शमशाबाद का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के शौचालय बेहद गंदे पाए गए विद्यालय परिसर में साफ सफाई का अभाव पाया गया। शिक्षा का स्तर अत्यंत  निम्न पाया गया छात्रों में बेसिक जानकारी का अभाव रहा  जिलाधिकारी  फर्रुखाबाद डाक्टर बी के सिंह द्वारा बच्चों से  गणित के सवाल पूछे गए इसके अलाबा सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे गए जिसका बच्चो द्वारा संतोष जनक उत्तर नही दिया गया।  जिलाधिकारी ने  बच्चो से मध्यान भोजन व्यवस्था के संबंध में भी आवश्यक  जानकारी की असंतुष्ट जिलाधिकारी फर्रुखाबाद ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण लेने के सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को आदेश दिये।

No comments