क्षेत्रीय दलों से गठबंधन पर कही ये बात
कार्यक्रम के दौरान उनसे राष्ट्रीय लोकदल (रालोद), शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और कुछ अन्य क्षेत्रीय दलों के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल होने की संभावना के बारे में पूछा गया। इस पर गृहमंत्री ने कहा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) परिवार नियोजन में भरोसा करती है, लेकिन राजनीति में नहीं। शिअद के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, बातचीत चल रही है, लेकिन अभी कुछ भी तय नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, 2024 का चुनाव एनडीए और विपक्षी गठबंधन के बीच नहीं, बल्कि विकास और केवल नारे देने वालों के बीच होगा।
No comments