Breaking News

प्रभारी मंत्री जे पी एस राठौर ने 31- हरदोई लोकसभा चुनाव केंद्रीय कार्यालय का किया उदघाटन

हरदोई: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय कार्यालय का शुभारंभ किया। 

कार्यालय का उदघाटन जिला प्रभारी मंत्री सहकारिता विभाग जे पी एस राठौर ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने की, इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी, सदर सांसद जय प्रकाश रावत, जिला प्रभारी शंकर लाल लोधी लोकसभा प्रभारी दिनेश दुबे उपस्थित रहें।

कार्यालय पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लोकसभा प्रभारी मंत्री जे पी एस राठौर ने भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से जिताने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 80 लोकसभा सीटों को जिताने का संकल्प लिया है। इस संकल्प में जब सभी कार्यकर्ताओं का परिश्रम जुड़ जायेगा तो हम अपने संकल्प को पूर्ण करने में 100 प्रतिशत सफल होकर रहेंगे।

जिला प्रभारी मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल के सशक्त नेतृत्व की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि भारत के राजनैतिक इतिहास में यह पहली बार है जब केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित एक बहुत बड़ा वर्ग लाभान्वित हुआ है। जिसके जीवन में कल्याणकारी योजनाओं ने बड़ा बदलाव ला दिया, वह प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से खुश होकर उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए लालायित है। कांग्रेस सरकार में गरीबी हटाओं का नारा बुलंद हुआ था पर उस नारे का प्रभाव धरातल पर कोई असर नहीं कर पाया। बल्कि गरीब के विकास के लिए बनी योजनाओं में भ्रष्टाचार होने लगा। लेकिन 2014 के बाद देश की जनता ने गरीबी और संघर्ष से तप कर निकले भाजपा कार्यकर्ता और गुजरात मॉडल के प्रणेता निष्ठावान राजनेता नरेंद्र मोदी को केंद्र की सत्ता पर बैठाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में गरीबी और गरीबों की परिस्थितियों को समझते थे, क्योंकि वह उसी परिस्थिति में पले बढ़े थे, उन्होंने ऐसे नीतियों और योजनाओं का निर्माण किया जिससे आम और गरीब जनता स्वाभिमान से जीते हुए अपना जीवन यापन कर सके। बैंक खाता खोलने से लेकर शौचालय, आवास, स्वच्छता, पानी, रोजगार, महिला सशक्तिकरण, कानून व्यवस्था को जनता हितैषी, सरल और सशक्त बनाने का काम किया।

उन्होंने कहा कि देश में एक तरफ जहां अमृतलाल में विकास के नए आयाम गढ़ रहा है, वहीं धर्म और संस्कृति के क्षेत्र में सनातन अपनी स्वर्णिम आभा को छू रहा है। श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम लला का दिव्य भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का होना सभी भारतवासियों के लिए गर्व का विषय है। वहीं जिला प्रभारी मंत्री ने भाजपा जिला कार्यालय पर हरदोई लोकसभा संचालन समिति की बैठक कर सभी पदाधिकारियों को दायित्वों के विषय में समझाया। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारियों को लोकसभा सीट जिताने का गुरुमंत्र दिया।

प्रमुख रूप से विधायक प्रभाष कुमार एमएलसी अशोक अग्रवाल लोकसभा संयोजक एवं उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित पीके वर्मा जिला उपाध्यक्ष Rajesh Agnihorti संदीप सिंह विनोद राठौर महामंत्री Anurag Mishra इंजी.ओम वर्मा सत्येन्द्र कुमार राजपूत मंत्री अविनाश पांडे मीना वर्मा Bageesh Thakur Neetu Chandra कोषाध्यक्ष डॉ अनुज गुप्ता मीडिया प्रभारी Gangesh Pathak प्रचार मंत्री संदीप अवस्थी कार्यालय मंत्री अतुल सिंह सह मीडिया प्रभारी परेश गुप्ता सत्यम शुक्ला युवा मोर्चा अध्यक्ष Akash Singh भाजपा महिला मोर्चा हरदोई अध्यक्ष Alka Ashutosh Gupta महामंत्री Reena Gupta अनिल राजपूत सोशल मीडिया प्रमुख Pradyuman Anand Mishra धीरेंद्र सिंह सेनानी रीना गुप्ता श्वेता अग्निहोत्री अविनाश मिश्रा लक्ष्मी राजपूत सुशील अवस्थी सुभाष पांडे आशुतोष शुक्ला मुकुल सिंह नीरज तिवारी नीरज शुक्ला महेंद्र वाल्मीकि रजनीश मिश्रा अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।

No comments