Breaking News

तीन इंस्पेक्टर बने डीएसपी, 11 थाने में नए थानाध्यक्ष

बक्सर लाईव : लोकसभा चुनाव 2024 को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष तरीके से आयोजित किए जाने के लिए बक्सर जिले में तैनात थानाध्यक्ष और सर्किल इंस्पेक्टर के तबादले के बाद अन्य जिले से पहुंचे पुलिस पदाधिकारियों को बक्सर जिले के विभिन्न थाना का कमान सौंपने का कार्य किया जा रहा है।

रविवार को बक्सर एसपी मनीष कुमार के दिशा निर्देश में एक बार फिर लिस्ट जारी किया गया है। जहां विभिन्न पुलिस पदाधिकारियों को बक्सर जिले के थानों को कामन सौंपी गई है।वही बक्सर नगर और ब्रमहपुर के सर्किल इंस्पेक्टर को तैनाती की गई है।

No comments