फर्जी मुकदमा दर्ज करने वाले SO सहित 4 पर कार्यवाही
ताजनगरी आगरा के जगदीशपुरा थाना पुलिस ने बोदला रोड पर करोड़ों रुपये की जमीन पर एक पक्ष को कब्जा दिलाने के लिए बड़ा खेल खेला।
दो केस दर्ज किए गए। दो भाइयों सहित तीन को एनडीपीएस के मामले में तो परिवार की ननद-भाभी सहित तीन को आबकारी अधिनियम व धोखाधड़ी में जेल भेजा
इसके बाद जमीन पर कब्जा कर चहारदीवारी बना दी गई। गार्ड तैनात कर प्लाटिंग भी शुरू हो गई। मामले की शिकायत डीजीपी ऑफिस तक पहुंची तो अधिकारी हरकत में आए। तत्कालीन एसओ सहित चार को निलंबित किया गया है। बोदला रोड पर बैनारा फैक्टरी के पास 10 हजार वर्गगज जमीन है।
No comments