Breaking News

कब्रिस्तान की ज़मीन पर कब्जे को लेकर सपा नेता आमने सामने

सांडी - नगर के मोहल्ले मे एक कब्रिस्तान की जमीन पर कब्ज़ा करने को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता आमने सामने भिड़ते हुए नज़र आये जैसा कि एक शोशल मीडिया पर वायरल वीडियो मे साफ दिखाई दे रहा है कि दो सपा नेता कब्जा करने कि कोशिश कर रहे है 

आपको बता दे नगर के मोहल्ला सैय्यदबाड़ा (तरगल्ली) मे कब्रिस्तान की लगभग एक बीघा जमीन पड़ी है जिसका इकरारनामा ज़मीदारो द्वारा एक लोग को उर्दू मे लिखकर दिया गया था जिसमे लिखा है यह जमीन कब्रिस्तान के लिए दी गई है जिसे ना ही बेचा जा सकता है ना ही किराये पर दी जा सकती है मुस्लिम समाज के सभी लोग मिट्टी को दफन कर सकते है लेकिन नियत खराब होने पर उस ज़मीन को औने पौने दामों मे पूर्व सपा जिला उपाध्यक्ष जब्बार खां ने खरीद लिया और प्लाट काट कर बेच रहे है तभी समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष आरिफ खान भी उस ज़मीन को कब्जा करने की कोशिश करने लगे जिससे दोनों सपा नेता आमने सामने हो गए मोहल्ले वालो ने किसी तरह बीच बचाव कर मामले को शांत कराया नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी क्योंकि दोनों ओर से काफ़ी लोगो मौक़े पर जमा थे

No comments