Breaking News

घर-घर पहुंच रही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं-जयप्रकाश

 घर-घर पहुंच रही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं-जयप्रकाश


 हरदोई के हरपालपुर में ग्राम पंचायत अर्जुनपुर में शुक्रवार को पहुँची विकसित भारत संकल्प यात्रा में मुख्य अतिथि सांसद जयप्रकाश रावत विशिष्ट अतिथि विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिह रानू ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।ग्राम प्रधान पति सोमेन्द्र सिंह ने विधायक को प्रतीक चिन्ह एंव अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में तीन महिलाओं की गोद भराई एवं तीन शिशुओं का अन्नप्राशन करवाया गया। दो लोगों को किसान सम्मन निधि प्रमाण पत्र व  दो लोगों को आयुष्मान का कार्ड उपलब्ध कराया गया। सांसद जयप्रकाश रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार आपके गांव में चलकर आई है।दो करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का संकल्प है। केंद्र सरकार संकल्प यात्रा का उद्देश्य है कि घर-घर तक सरकार की योजनाएं पहुंच सके।विधायक रानू ने कहा उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से सभी बहनों को साल में दो मुफ्त गैस सिलेंडर दिए जा रहे हैं

No comments