Breaking News

ताबड़तोड़ फायरिंग से दहल उठा कर्ता गांव

 ताबड़तोड़ फायरिंग से दहल उठा कर्ता गांव

-जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में छह राउंड से ज्यादा फायरिंग
-फायरिंग और बवाल का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 
-दोनों पक्षों के बीच हुई फायरिंग से गांव में सनसनी 
-पुलिस के अधिकारी पहुंचे मौके पर पूरे मामले में जांच पड़ताल शुरू 
-हरपालपुर थाना क्षेत्र के कर्ता गांव का मामला

हरपालपुर-हरदोई हरपालपुर थाना क्षेत्र के कर्ता गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब दो पक्षों में आमने-सामने विवाद के बाद फायरिंग हो गई। बताया जाता है कि करीब 6 राउंड से ज्यादा फायर हुए हैं फायरिंग और विवाद का लाइव वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
फायरिंग और बवाल का यह लाइव वीडियो कोतवाली हरपालपुर इलाके के कर्ता गांव का है।यहां के रहने वाले अजयवीर व उनके चचेरे भाई अवधेश के घर पर उनके ही गांव के खेरेसिंह वीरपाल सिंह बदन सिंह भतीजा अनिल और कुलदीप के साथ घर में घुसकर बवाल और फायरिंग करने लगे।दोनों पक्षों से ताबड़तोड़ 6 राउंड से ज्यादा फायरिंग हुई इसका लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

No comments