Breaking News

खादी, खाकी और बिल्डर के गठजोड़ ने जमीन खाली कराने के लिए अत्याचार की हदें पार

खादी, खाकी और बिल्डर के गठजोड़ ने जमीन खाली कराने के लिए अत्याचार की हदें पार कर दीं और मुखिया मौन रहा। 

निर्दोषों के जमानत पर छूटने के बाद डीजीपी से शिकायत हुई। 

लखनऊ से जांच अधिकारी पहुंचे, लेकिन इसे भी गंभीरता से नहीं लिया गया। मामला लगातार बिगड़ता रहा। जांच पूरी होने पर लिया गया एक्शन हल्का था। मीडिया में मामला आने के बाद जब पुलिस के मुखिया जागे, तब तक काफी देर हो चुकी थी। डकैती के मुकदमा दर्ज होने तक अत्याचार के गुनहगार फरार हो गए। उन्हें पकड़ने में भी कोई तेजी नहीं दिखाई गई और गाज मुखिया पुलिस आयुक्त पर गिर गई

No comments