Breaking News

मल्लावां विधायक पर रिटायर्ड शिक्षक की जमीन कब्जाने का आरोप

 क्षेत्र के एक इंटर कालेज के रिटायर्ड प्रधानाचार्य की जमीन पर भाजपा विधायक पर कब्जाने का आरोप

-स्थानीय पुलिस व तहसील प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप
-मैग्सगे पुरस्कार से सम्मानित संदीप पांडेय की मौजूदगी में धरना प्रदर्शन
-जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जमीन कब्जा मुक्त कराने की उठाई मांग
-सोसलिस्ट पार्टी के बैनर तले जिला कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन
-ईवीएम हटाने की मांग और मतपत्रों से मतदान की मांग भी की
-कई स्थानीय मुद्दों को लेकर भी प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया
हरदोई के एक भाजपा विधायक पर एक इंटर कॉलेज के  रिटायर्ड प्रधानाचार्य की जमीन कब्जा करने का आरोप लगाकर और ईवीएम को हटाने और मतपत्रों से मतदान करने की मांग को लेकर मैग्सेसे पुरस्कार विजेता ने कलेक्ट्रेट में धरना दिया और ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपकर कार्यवाई किये जाने की मांग की है। 

मैग्सेसे पुरस्कार विजेता और सोशलिस्ट पार्टी इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पांडेय ने कलेक्ट्रेट में धरना दिया जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन भी दिया। इस दौरान आरोप लगाया गया है की बिलग्राम मल्लावां विधायक आशीष सिंह आशू द्वारा सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य लियाकत अली का अर्ध निर्मित भवन जो निरीक्षण भवन के पास डाक बंगला रोड पर स्थित है जिस पर कब्जा करके विधायक ने कार्यालय खोल लिया है।इस मामले में विधायक से जमीन मकान को कब्जा मुक्त कराये जाने की मांग की गई है। इसके साथ ही मैग्सेसेसे पुरस्कार विजेता डॉक्टर संदीप पांडे ने यह भी कहा कि मतदान ईवीएम से न कर कर मत पत्रों से कराया जाए।ज्ञापन में इसके साथ ही कई अन्य बिंदुओं को भी ज्ञापन में उठाया गया है।

No comments