Breaking News

हत्या कर अधजला शव पेड़ से लटकाया

 हरदोई में बाग में पेड़ से लटका मिला अधजला शव

-कटीले तार से लटकाया गया अधजला शव
-एसपी समेत अन्य अधिकारी व फोरेंसिक टीम मौके पर
-संतोष मिश्रा के बाग में मिला अज्ञात शव
-नही हुई पहचान पुलिस जांच में जुटी
-पिहानी कोतवाली क्षेत्र के मंसूरनगर का मामला

हरदोई के पिहानी क्षेत्र में एक युवक का अधजला शव पेड़ से लटका मिला।हत्या के बाद शव को लोहे के तार के सहारे बांध दिया गया और उसे जला दिया गया है सूचना पर एसपी मौके पर पुलिस के अन्य अधिकारियों व फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे।एसपी ने बताया कि पूरे मामले में जांच पड़ताल और कार्यवाही की जा रही है

 खेत मे लगाए जाने वाले नुकीले तार से बंधा हुआ अधजला शव मिलने का यह पूरा मामला पिहानी कोतवाली इलाके के मंसूरनगर गांव का है।यहां के रहने वाले संतोष मिश्रा के बाग में आम के पेड़ से एक अज्ञात व्यक्ति का अधजला शव खेत में लगाए जाने वाले लोहे के नुकीले तार से बंधा मिला। जैसे ही ग्रामीणों की नजर बाग में शव पर पड़ी तो सनसनी फैल गई इसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पिहानी कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
मामले की सूचना प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस के आला अधिकारियों को दी जिसके बाद एसपी केशव चंद्र गोस्वामी एएसपी नृपेन्द्र कुमार समेत सीओ अंकित मिश्रा पुलिस व फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस ने पूरे मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। एसपी ने बताया कि जिस तरह से उसे बांधा गया है हत्या के बाद इसे यहां बांधा गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा पूरे मामले में जांच पड़ताल की जा रही है शव की पहचान के भी प्रयास किये जा रहे है।

No comments