प्राण प्रतिष्ठा समारोह: अलर्ट मोड पर रहेंगे लखनऊ और अयोध्या के अस्तपाल
प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या व लखनऊ के अस्पतालों को कनेक्ट किया गया है। इसके लिए शासन ने अस्पतालों में नोडल अधिकारी नामित करके उनके फोन नंबर भी सार्वजनिक किए हैं। इससे चिकित्सक एक-दूसरे से संपर्क साध सकेंगे। साथ ही इमरजेंसी में मरीजों के इलाज में भी सहूलियत मिलेगी।
बीते दिनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी। इस दौरान उन्होंने अयोध्या के अलावा लखनऊ के बड़े चिकित्सा संस्थानों को भी अलर्ट रखने के निर्देश दिए थे। इसके अनुपालन में सभी अस्पतालों में कंट्रोल रूम बनाकर नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। उनकी सूची भी सार्वजनिक की गई है।

No comments