Breaking News

डिप्टी सीएम केशव बोले: किसी जाति, धर्म के नहीं सबके भगवान हैं रामलला

 प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर रामलला का भव्य मंदिर बनकर तैयार है। यह कोई भाजपा का मंदिर नहीं है। यह देश में रहने वाले प्रत्येक मानव का मंदिर है। 


रामलला को किसी जाति, धर्म संप्रदाय में नहीं बांटा जा सकता। भगवान राम सबके हैं। 500 साल की कड़ी तपस्या के बाद मंदिर का निर्माण हुआ है। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के दिन सबको मिलकर दीपावली मनानी चाहिए।

प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि राम मंदिर के लिए 1949 से लड़ाई चल रही थी। भगवान राम को ताले के अंदर से निकालकर गुलामी की निशानी मिटाई गई और आज भव्य राम मंदिर बनकर तैयार है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बयान पर कहा कि उन्हें अनर्गल बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। वह रट्टू तोता हैं। उन्हें जो भी लिखकर दिया जाता है वही बोलते हैं, उससे एक शब्द जाता नहीं बोलते। गैर भाजपा दलों के नेताओं के बयान पर कहा कि राम मुसलमानों के भी पूर्वज थे। हिंदुओं के आराध्य हैं। भगवान राम किसी मजहब, धर्म और जात के नहीं हैं।


No comments