गैरेज संचालक के अपहरण से सनसनी
गैरेज संचालक के अपहरण से सनसनी
-पुलिस के मुताबिक कार बनाने को लेकर विवाद के बाद मारपीट
-पुलिस ने दोनों पक्षों को बैठाया कोतवाली में
-6 लोगों पर अपहरण करने का लगा आरोप
-शहर कोतवाली क्षेत्र के नटवीर पुलिया का मामला
हरदोई के कोतवाली शहर क्षेत्र में देर शाम एक गैरेज संचालक का कार सवार युवकों ने अपहरण कर लिया।अपहृत युवक की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने पीड़ित युवक के परिजनों को सूचना दी। घटना के बाद एक्टिव हुई पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद अपहृत युवक और आरोपियों को पकड़ लिया।पुलिस ने आज बताया कि कार बनाने को लेकर विवाद था जिसमे मारपीट हुई थी।
हरदोई के कोतवाली शहर इलाके में नटवीर पुलिया के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब कार सवार 6 लोग कन्हई पुरवा निवासी गुड्डन जो गैरेज संचालक है गैरेज पर पहुंच कर उसे जबरन कार में बैठा कर अगवा कर ले गए। अपहृत युवक गुडुन की आवाज़ सुन कर इलाके के लोगों ने पीड़ित युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दी।इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई कोतवाली शहर पुलिस एक्टिव हुई और पीड़ित का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया गया। रात करीब 11 बजे के आसपास अपहृत युवक की लोकेशन खेतुइ में मिली जिसके बाद पुलिस जब तक वहां पहुंचती कि तभी लोकेशन माधौगंज रोड दिखाने लगी। पुलिस ने मुस्तैदी से माधौगंज रोड से अपहृत युवक को बरामद कर आरोपियों को कार समेत हिरासत में ले लिया जिसके बाद कोतवाली शहर पुलिस आरोपी और पीड़ित को थाने ले आई और रात भर दोनों को थाने में बैठाए रही,गुरुवार की दोपहर तक न तो पीड़ित का इलाज कराया गया और न ही आरोपियों का मेडिकल कराया गया।मामले को लेकर अपहृत युवक के भाई इरफ़ान ने आला अधिकारियों से स्थानीय पुलिस पर संगीन इल्जाम लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।सीओ सिटी अंकित मिश्र ने बताया कि कार बनाने को लेकर विवाद में मारपीट हुई थी जिसके बाद मामले में कार्यवाई की जा रही है।
No comments