Breaking News

पाली में सेंध काटकर चोरी करने वाले चार शातिर बदमाश गिरफ्तार

 पाली में सेंध काटकर चोरी करने वाले चार शातिर बदमाश गिरफ्तार

-10 लाख 50 हज़ार की चोरी का पुलिस ने 48 घण्टे में किया खुलासा
-चोरों के पास से 7 लाख के एंड्रॉयड मोबाइल आदि बरामद हुए है
-पुलिस ने दो तमंचे व दो कारतूस भी किये है बरामद  
-मामले का एसपी केशव चन्द्र गोस्वामी ने किया खुलासा
-सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालने के साथ ही टीमों ने पाई सफलता
-दो पर 4-4 और दो पर 3-3 केस पहले से है दर्ज

पाली-हरदोई की पाली पुलिस ने कस्बे में मोबाइल शॉप में सेंधमारी कर वहां से 10 लाख 50 हज़ार और चाय के खोखे को तोड़ कर हुई चोरी का खुलासा करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्ज़े से 7 लाख के एंड्रॉयड मोबाइल,चाय के बर्तन व भगौनो के साथ दो तमंचे व दो कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही टीमों को लगाया था जिसके बाद ही सफलता हाथ लगी है।
मामले का खुलासा करते हुए एसपी केशव चन्द्र गोस्वामी ने बताया कि 15 जनवरी की रात को पाली कस्बे के मोहल्ला मलिकाना निवासी मलिक हमीद उर्फ शानू की मोबाइल शॉप में सेंध लगा कर करीब 10 लाख 50 हज़ार की चोरी हुई थी, साथ ही वहीं आशू गुप्ता के चाय के खोखे को तोड़ कर उसमें रखे बर्तन व खान-पान के सामान समेत पांच हज़ार की चोरी हुई थी। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए फौरी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने जिस मार्केट में शानू की मोबाइल शॉप है, वहां लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए।

No comments