Breaking News

हरदोई : अध्यक्ष प्रेमावती की अध्यक्षता मे हुई बोर्ड बैठक

अध्यक्ष प्रेमावती की अध्यक्षता मे हुई,
जिला पंचायत हरदोई की बोर्ड बैठक। 

हरदोई : आज दिनांक 09.12.2023 समय 12:00 बजे अपरान्ह जिला पंचायत सभागार मे जिला पंचायत, हरदोई की बैठक पूर्व निर्धारित एजेण्डा के अनुसार अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावती की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। 
बैठक का संचालन अपर मुख्य अधिकारी स्वाति जैन द्वारा किया गया। बैठक मे मुख्य रूप से राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार आबकारी एवं मद्य निषेध उत्तर प्रदेश सरकार नितिन अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत मुकेश अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्यगण एवं ब्लाक प्रमुखगण सहित जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक मे जिला पंचायत हरदोई के पुनरीक्षित आय व्ययक वर्ष 2023-24 एवं मूल आय व्ययक वर्ष 2024-25 की स्वीकृति सर्वसम्मति से सदन द्वारा स्वीकार किया गया तथा जिला पंचायत हरदोई के सम्पत्ति एवं विभव कर प्रस्तावना सूची वर्ष 2023-24 सदन सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। जिला पंचायत के निर्माण कार्यों एवं कर अनुभाग से सम्बन्धित पर्यवेक्षण हेतु एक सयुक्त वाहन किराये पर लगाये जाने की स्वीकृति सदन द्वारा सर्वसम्मति से प्रदान की गयी। पचम राज्य वित्त / 15वीं (टाईड/अनटाईड) के अन्तर्गत वर्ष 2023-24 की अनुपूरक कार्ययोजना को सदन द्वारा सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। सदन में चर्चा के दौरान अध्यक्ष प्रेमावती द्वारा जिला स्तरीय समक्ष अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सदस्यों / जनप्रतिनिधियों द्वारा सदन मे उठाये गये बिन्दुओं की अनुपालन आख्या जिला पंचायत कार्यालय के साथ-साथ जिला पंचायत सदस्यों को समय से उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें। चर्चा के दौरान सदस्यों द्वारा विद्युत, पेयजल, शिक्षा, आवास आदि बिन्दुओं पर भी विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिला पंचायत बोर्ड बैठक मे अपने प्रतिनिधियों को न भेजकर स्वयं प्रतिभाग करें।

अन्त मे अध्यक्ष प्रेमावती द्वारा बैठक मे उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सदस्यगण एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुये जनपद हरदोई के चहुंमुखी विकास हेतु आपसी समन्वय व तालमेल के माध्यम से अपना सर्वांगीण सहयोग प्रदान करने का अनुरोध करते हुए, बैठक समाप्ति की घोषणा की।

No comments