लखनऊ पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज और कल लखनऊ में रहेंगी। सोमवार को लखनऊ पहुंचने पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने उनका स्वागत किया।
राष्ट्रपति विराजखंड गोमती नगर स्थित डिवाइन हार्ट अस्पताल के 27 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में मौजूद हैं।
इस मौके पर उनके साथ राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य मौजूद हैं।
राष्ट्रपति कल सुबह 11 बजे से ट्रिपल आईटी के दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट को छावनी में तब्दील कर दिया गया। रविवार को पूरा दिन एयरपोर्ट के आसपास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। कई स्थानों पर बैरियर भी बनाए गए हैं। राष्ट्रपति के स्वागत व यहां से उनका काफिला रवाना करने का पूर्वाभ्यास भी किया गया था

No comments