झोपड़ी में लगी भीषण आग,वृद्ध झुलसा,मवेशी की मौत
झोपड़ी में लगी भीषण आग,वृद्ध झुलसा,मवेशी की मौत
-आग लगने से धू धूकर जली झोपड़ी
-आग से गृहस्थी का सामान जलकर राख
-आग पर काबू पाते समय वृद्ध गंभीर रूप से झुलसा
-आग से झोपड़ी में बधी मवेशी की जलकर हुई मौत
-हरपालपुर थाना क्षेत्र के ज्यूरी चन्दमपुर गांव का मामला
-हरदोई के हरपालपुर कोतवाली इलाके में झोपड़ी में आग लगने से झोपड़ी जलकर खाक हो गई वही आग बुझाने में एक वृद्ध झुलस गया जिसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।आग लगने से झोपड़ी के नीचे बैठे मवेशी की भी जलकर मौत हो गई।ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग की लपटों की यह लाइव तस्वीर हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ज्यूरी चन्दमपुर गांव की है ज्यूरी चंद्रमपुर गांव निवासी 60 वर्षीय गुल्ली पुत्र छक्कू की झोपड़ी में अज्ञात कारणो से आग लग गई।आग ने विकराल रूप ले लिया और आग की ऊंची ऊंची लपटें उठने लगी।आग बुझाते समय गृहस्वामी गुल्ली 60 गंभीर रूप से झुलस गया जिसे आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर में भर्ती कराया गया है। आगजनी में पंपिंग सेट समेत गृहस्थी जलकर राख हो गयी वही उसकी एक भैंस की जलकर मौके पर ही मौत हो गई है।मामले की सूचना राजस्व विभाग को दी गई है।
No comments