हरदोई में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 3 को कुचला,सभी गम्भीर घायल
हरदोई में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 3 को कुचला,सभी गम्भीर घायल
-हादसे के समय काफी तेज रफ्तार में था स्कॉर्पियो चालक
-हादसे के बाद स्कॉर्पियो लेकर चालक हुआ मौके से फरार
-सभी घायलों को मेडिकल कालेज में कराया गया भर्ती
-शहर कोतवाली क्षेत्र के बिलग्राम रोड के फर्दापुर का मामला
-हरदोई में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है।यहां तेज रफ्तार से जा रही स्कॉर्पियो ने मां बेटे समेत तीन को कुचल दिया।हादसे में तीनों घायल हो गये जिनको इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
थाना कोतवाली शहर इलाके में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर देखने को मिला है।दरअसल स्थानीय थाना क्षेत्र के बिलग्राम रोड पर स्थित फर्दापुर गांव की रहने वाली महिला सावित्री अपने तेरह वर्षीय बेटे रामजी और भतीजे 8 साल के अनुराग के साथ खेत से वापस लौटते समय सड़क पार कर रही थी तभी हरदोई से बिलग्राम की ओर जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने उनको टक्कर मार दी।हादसे के बाद तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए तीनों को घायल अवस्था में एंबुलेंस से उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।वही दुर्घटना को अंजाम देने वाली स्कॉर्पियो को लेकर चालक मौके से फरार हो गया।फिलहाल मेडिकल कॉलेज में भर्ती तीनों का उपचार किया जा रहा है।
No comments