Breaking News

बाबा साहब आधुनिक भारत के शिल्पी थे-रिजवान

 बाबा साहब आधुनिक भारत के शिल्पी थे-रिजवान


-हरदोई के पाली नगर के विस्तारित क्षेत्र दलित बाहुल्य अहमदपुर के अंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर चेयरमैन रिजवान खां ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की, और कहा कि डॉ आंबेडकर आधुनिक भारत के शिल्पी थे।

चेयरमैन रिजवान खां ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि सामाजिक भेदभाव को खत्म करने के लिए बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने एक आंदोलन शुरू किया, जिसमें दलित समाज ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, आखिरकार डॉ अंबेडकर को संघर्षों के बाद सफलता मिली। दलित समाज को उनके सियासी और सामाजिक हुक़ूक़ प्राप्त हुए। चेयरमैन श्री खां ने कहा कि इसमें कोई दोराय नहीं कि भारत के प्रथम और दुनिया के छठे विद्वान डॉक्टर अंबेडकर आधुनिक भारत के शिल्पी थे ।

उन्होंने कहा कि भारत के संविधान का निर्माण करने के लिए जो समिति बनाई गई डॉ अंबेडकर को उसका अध्यक्ष बनाया गया और आजाद भारत के पहले विधि एवं कानून मंत्री भी बने उन्होंने कहा कि डॉ अंबेडकर ने नारा दिया था कि शिक्षित बनो और संगठित बनो। इसी नारे को आत्मसात कर दलित समाज देश में एक मजबूत ताकत के रूप में उभरा है चेयरमैन ने कहा कि दबे कुचले दलित समाज ने बाबा साहेब के मूल मंत्र को अपनाया और अपने बच्चों को पढ़ा लिखा कर शिक्षित समाज की दिशा में अपना कदम बढ़ाया।  जिसकी वजह से आज दलित समाज के लोग राजनीति के अलावा प्रशासनिक क्षेत्र में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन लिपिक गणेश मिश्रा ने किया ।इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक बबलू दीक्षित, श्याम जी, अमित शुक्ला के अलावा सभासद इस्लाम खां, आरिफ खां, मलिक कमरुल, सचिन कुमार, मुकेश गुप्ता, बृजेश कुशवाहा, शैलेंद्र कुशवाहा, रंजन श्रीवास्तव, राकेश कुमार, राजेश कुमार, विदुर त्रिवेदी आदि मौजूद रहे। 

No comments