Breaking News

किसान के सामने आ बैठा किंग कोबरा,पसीने से तर हुआ किसान

 हरदोई में खेत जोत रहे किसान के सामने आ बैठा किंग कोबरा,पसीने से तर हुआ किसान

-चलते ट्रैक्टर पर ड्राइवर के सामने बैठा किंग कोबरा
-किंग कोबरा को सामने देख हैरान रह गया ट्रैक्टर चालक
-लगभग डेढ़ घंटे तक ट्रैक्टर पर बैठा रहा किंग कोबरा
-ग्रामीणों के शोर मचाने पर ट्रैक्टर से उतरकर खेत मे चला गया किंग कोबरा


हरदोई में एक किसान ट्रैक्टर से खेत जोत रहा था अचानक खेत जोतते समय उसका पसीना छूट गया क्योंकि ड्राइवर सीट के ठीक सामने फन फैलाए किंग कोबरा बैठा था।ट्रैक्टर चालक ने जैसे ही देखा तो किसी तरह ट्रैक्टर रोक दिया और कूद कर भागने लगा।करीब डेढ़ घंटे तक सांप फन फैलाये ट्रैक्टर पर ही बैठा रहा।ग्रामीणों के शोर मचाने पर ट्रैक्टर से नीचे उतरकर सांप खेत में चला गया जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

घटना हरदोई के माधौगंज थाना क्षेत्र के गांव इंदलापुर की है।यहां खेत की जोताई कर रहे ट्रैक्टर के ऊपर काला नाग चढ़ आया। फन ऊपर किए खड़े जहरीले सर्प को देखकर चालक रामरहीस के हांथ-पांव फूल गए।किसानों की माने तो लगभग डेढ़ घण्टे तक नाग ट्रैक्टर के इंजन पर बैठकर खूब फुसकार लगाता रहा। देखते ही देखते वह स्टेयरिंग पर चढ़कर बैठ गया। सर्प की हरकत देखकर किसान घरों की ओर भाग खड़े हुए। इसके बाद दूर खड़े होकर लाठी-डंडा व लम्बे बांस से उसे नीचे उतारा। लोग उसी स्थान पर दूध रखकर मौके से हट गए। कुछ देर बाद नाग कहीं चला गया। तब जाकर किसानों ने राहत की सांस ली। गांव के लोगों ने बताया कि उन्होंने पहली बार इस तरह का वाकिया देखा कि जब ट्रैक्टर पर चढ़कर काले नाग ने खूब छकाया।

No comments