मारा गया इस्राइल के ऊपर रातोंरात रॉकेट हमले का मास्टरमाइंड
इस्राइल और हमास के बीच संघर्ष को अब एक महीने से ज्यादा हो चुके हैं। हमास की ओर से सात अक्तूबर को किए गए हमले में 1400 से ज्यादा इस्राइलियों की जान जा चुकी है। वहीं हजारों लोग घायल हुए हैं, जबकि 200 से ज्यादा इस्राइल के नागरिकों को हमास ने बंधक बनाया है।
इस बीच इस्राइल ने भी अपने नागरिकों को छुड़ाने के लिए गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर वार जारी रखे हैं। इस बीच खबर है कि इस्राइली सेना ने सात अक्तूबर को गाजा की तरफ से इस्राइल पर रातोंरात मिसाइल हमले की पूरी साजिश रचने वाले हमास आतंकी को मार गिराया है।

No comments