Breaking News

विदेश मंत्री कादिर ने चावल देने पर भारत का जताया आभार

मलयेशिया के विदेश मंत्री जाम्ब्री अब्दुल कादिर भारत आए हुए हैं। इस दौरान, कादिर ने कहा कि भारत और मलयेशिया राष्ट्रीय मुद्राओं में व्यापार करने के लिए एक रूपरेखा तैयार कर रहे हैं। 


इसके साथ ही नए डोमेन और वस्तुओं को शामिल करने के लिए 12 साल पुराने व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते की समीक्षा करने की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं।

विवार देर रात आए थे मंत्री
भारत की तीन दिवसीय यात्रा के समापन पर कादिर ने कहा कि दोनों पक्ष इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर्स, फिनटेक, नवीकरणीय ऊर्जा, नई प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप जैसे नए और उभरते क्षेत्रों में व्यापार सहयोग बढ़ाने के इच्छुक हैं। वहीं, विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनके मलेशियाई समकक्ष के बीच मंगलवार रात हुई बातचीत के दौरान संबंधों को और आगे बढ़ाने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की गई।

No comments