बिहार विधानसभा में आरक्षण संशोधन विधेयक पास
पीएम मोदी आज छतरपुर के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के लिए पूरा देश दिल्ली से शुरू होता था और दिल्ली में ही खत्म हो जाता था। कांग्रेस के नेता विदेशी दोस्तों को भारत की गरीबी दिखाने के लिए ले जाते थे।
सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए कांग्रेस के नेताओं के लिए गरीब एक मजाक बन गया था। कांग्रेस के नेता जिन झुग्गियों में फोटो खिंचाकर वापस आ जाते थे, उन गरीबों को आज मोदी पक्के घर दे रहा है। आज बच्चों को पोषण की चिंता ये गरीब का बेटा मोदी कर रहा है।
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस देश को पीछे ले जाएगी। कांग्रेस ने वर्षों तक महिला आरक्षण कानून को लटकाकर रखा। जब हम तीन तलाक पर बिल लेकर आये कांग्रेस ने इसका भी विरोध किया। कांग्रेस ने भगवान राम को काल्पनिक बता दिया था। आदिवासी महिला देश की राष्ट्रपति बने इसका विरोध भी कांग्रेस ने किया था। रिवर्स गियर वालों से एमपी के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। आजादी के बाद बूंद-बूंद पानी के लिए किसने तरसाया? क्या उस कांग्रेस को सत्ता के लिए तरसाएंगे आप। 100 साल तक सत्ता के लिए तरसाइए, तब इनको पता चलेगा पानी के लिए तरसना क्या होता। दशकों तक जब कांग्रेस की सरकार थी, तब भी केन बेतवा नदियां बहती थीं,

No comments