Breaking News

हमास के बाद अब हिज्बुल्ला से भिड़ा इस्राइल

 हमास की ओर से इस्राइल पर किए गए हमलों के बाद दोनों ओर से संघर्ष जारी है। जहां गाजा पट्टी के अलग-अलग ठिकानों से अभी भी इस्राइल पर रॉकेट हमले जारी हैं तो वहीं इस्राइली वायुसेना ने पूरे क्षेत्र में बमबारी जारी रखी है। 


दोनों तरफ से इस जंग में अब तक 4000 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। इस बीच इस्राइल ने अब लेबनान की ओर से रुक-रुक कर हमले कर रहे हिज्बुल्ला संगठन पर भी हमले शुरू कर दिए हैं। इस्राइल की सेना ने कहा है कि वह हिज्बुल्ला आतंकियों के ठिकानों को निशाना बना रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन कल करेंगे इस्राइल का दौरा

इस्राइल-हमास युद्ध के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन बुधवार को तेल अवीव का दौरा करेंगे। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने यह जानकारी दी। मंगलवार तड़के तेल अवीव में मीडिया को संबोधित करते हुए ब्लिंकन ने कहा कि इस्राइल, मध्य पूर्व और दुनिया के लिए यह बेहद नाजुक क्षण है। इसको ध्यान में रखते हुए राष्ट्रपति बाइडन बुधवार को इस्राइल का दौरा करेंगे

इस्राइल ने हमास के आतंकियों का क्रूरता भरा वीडियो किया जारी

हमास के इस्राइल पर अचानक हमले के बाद दोनों के बीच हालात बिगड़ते जा रहे हैं। संघर्ष को अब हफ्तेभर से ज्यादा का समय हो चुका है। अब तक चार हजार से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। हालांकि, हमास के आंतक का अब इस्राइल ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें देखा जा सकता है कि किस क्रूरता के साथ इस्राइल के लोगों और उसके सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया है।

No comments